WED, 02 SEP 2026 |03:53 PM IST
Facebook
ताज़ा खबरें

'विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें...', GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?

1 दिन पहले

'विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें...', GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ के लिए बधाई देते हुए एक बार फिर नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराने की अपील की।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह कहा, "देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% की विकास दर ने देश में खुशी का माहौल बना दिया है। मैं देशवासियों को उनके संकल्प और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं। यह हमारी सामूहिक शक्ति का प्रमाण है।"

'अस्थिरता के बीच भारत ग्रोथ कर रहा'
दुनिया के लिए मुश्किल समय के बीच भारत की इस असाधारण उपलब्धि का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ युद्ध की खबरें हैं। दुनिया संकटों से घिरी हुई है। सप्लाई चेन पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। 2020 में कोविड के दौर से लेकर आज तक कहीं भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।"
# india

और खबरें