नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार शाम को झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर की हल्की गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, इस दौरान कई इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
राजधानी के लक्ष्मी नगर आईटीओ में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं नोएडा के सेक्टर 16, 18 और 15 में भी बारिश हुई, जिससे इन इलाकों में तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग ने इससे पहले हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे
आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं पर गरज वाले बादलों के साथ हल्की व मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।